फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   oxyzen plant innugreted by cm jairam thakur

खनेरी अस्पताल को मिला ऑक्सीजन प्लांट, सीएम ने किया लोकार्पण

Thu, 06 Jan 2022 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
oxyzen plant innugreted by cm jairam thakur
महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में वर्चुअल के माध्यम से सीएम जयराम ठाकुर पीएसए ऑक्सीजन प्लॉट का लो? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी में 1.50 करोड़ की लागत से स्थापित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को शिमला से वर्चुअल लोकार्पण किया।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट लगने से चार जिलों से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले हजारों मरीजों को इसका लाभ होगा। इसके अलावा कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने में भी यह प्लांट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्लांट में एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन बनकर तैयार होगी। इससे अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी का दौर शुरू होने के बाद देश और प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। इसके तहत प्रदेश के शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिलों के हजारों मरीजों को सुविधा देने वाले खनेरी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा उपलब्ध हो सकी है। एक हजार की ओपीडी वाले खनेरी अस्पताल में पहले ऑक्सीजन की खासी कमी रहती थी। अस्पताल के कोविड केयर वार्ड सहित अस्पताल के 200 बिस्तरों तक ऑक्सीजन ले जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त मॉकड्रिल कर ऑक्सीजन प्रणाली का जायजा भी लिया था। ऐसे में अब खनेरी अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। अस्पताल में अब कोई भी मरीज ऑक्सीजन की किल्लत से नहीं जूझेगा। इस मौके एसडीएम रामपुर यादविंद्र पॉल, डीएसपी चंद्रशेखर, एमएस खनेरी अस्पताल डॉ. प्रकाश डरोच, खनेरी अस्पताल स्थिति पीएसए प्लांट के नोडल अधिकारी डॉ. गुमान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर भीमसेन ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रीति कश्यप, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अजय नेगी, सर्वहितकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष तन्मय शर्मा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed