{"_id":"6abbb7999ff0525f9001a06c","slug":"outsourced-personnel-did-not-receive-outstanding-wages-even-after-their-service-ended-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-171050-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आउटसोर्स कर्मियों को सेवा खत्म होने के बाद भी नहीं मिला बकाया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आउटसोर्स कर्मियों को सेवा खत्म होने के बाद भी नहीं मिला बकाया वेतन
विज्ञापन
. चेताया, एक सप्ताह में अदायगी नहीं हुई तो उपायुक्त कार्यालय के बाहर करेंगे प्रदर्शन
. शिमला क्लीनवेज कंपनी पर एक माह, 17 दिन का वेतन रोकने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
जिला कुल्लू सहित प्रदेशभर में उद्यान विभाग के तहत आउटसोर्स पर सेवाएं दे चुके डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने शिमला क्लीनवेज कंपनी पर बकाया वेतन के भुगतान में देरी का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि सेवाएं समाप्त हुए तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है लेकिन एक माह 17 दिन का वेतन अभी तक नहीं मिला है। आनी उद्यान विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर सेवाएं दे चुके लाल सिंह थोमस, सुमित शर्मा, रोहित, निटु ने बताया कि जिले में कार्यरत कर्मचारियों की सेवाएं कंपनी की ओर से 17 जून 2026 को समाप्त कर दी गईं थीं। उन्होंने आठ से दस साल तक सेवाएं दीं। अब उन्हें निकालकर अन्याय किया गया है। साथ ही बकाया वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने विभाग में पूरी ईमानदारी से कार्य किया लेकिन भुगतान को लेकर कंपनी से संपर्क करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। कई बार फोन करने के बावजूद कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से फोन नहीं उठाने का भी आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन में वेतन नहीं मिलने से उन्हें परिवार का खर्च चलाने में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार, उपायुक्त कुल्लू और उद्यान विभाग के निदेशक से हस्तक्षेप कर बकाया वेतन जल्द जारी करवाने की मांग की है। कर्मचारियों ने तीन महीने से अधिक की देरी के लिए ब्याज सहित भुगतान करवाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो श्रम विभाग कुल्लू, ई-समाधान 1100 और उपायुक्त कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा।