फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Only 15 to 20 percent of plum crop production is estimated

मौसम की मार : प्लम की मात्र 15 से 20 प्रतिशत फसल उत्पादन का अनुमान

Mon, 06 Apr 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Only 15 to 20 percent of plum crop production is estimated
मौसम की मार से पीले पड़ रहे प्लम के दाने। संवाद
सर्दियों में सूखे की मार और बेमौसमी बारिश से गुठलीदार फलों की नहीं हुई सेटिंग
विज्ञापन

. पेड़ों में पीले पड़ रहे फल, बागवानों की बढ़ी परेशानी
. अंधड़ और ओलावृष्टि का भी सता रहा डर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के निचले क्षेत्रों में गुठलीदार फलों पर मौसम की भारी मार पड़ी है। सर्दियों में सूखे की मार और बेमौसमी बारिश से प्लम के फलों की सेटिंग नहीं हो पाई है। इस बार प्लम की मात्र 15 से 20 प्रतिशत फसल के उत्पादन का अनुमान है। पेड़ों पर जो थोड़े बहुत फल लगे थे, अब वो भी पीले पड़ रहे हैं और जमीन पर गिर रहे हैं। इससे हजारों बागवानों की परेशानी बढ़ गई है। बागवानों को भारी आर्थिकी का झटका लग रहा है। रामपुर उपमंडल के निचले क्षेत्रों कोटगढ़, भद्राश, दत्तनगर, निरसू, तलाई, नोगली, स्विचयार्ड, मशेली, कुमसू, राजपुरा, गटोल, खनोटू, रचोली, गसो और रतनपुर सहित कई अन्य इलाकों में बागवानों की आर्थिकी का मुख्य जरिया प्लम की फसल है। हर साल बागवानों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। बीते साल की अपेक्षा इस साल प्लम की फसल की पैदावार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सर्दियों में बारिश न होना, फ्लाॅवरिंग के दौरान तापमान लुढ़कना और बेमौसमी बारिश से फ्लॉवरिंग बुरी तरह से प्रभावित हुई है। बागवानों रजनीकांत शर्मा, भूपेंद्र चौहान, शेखर, किशोर, आनंद नेगी, रंजीत चौहान, शेर सिंह, सुरेंद्र कुमार, राधा कृष्ण और राकेश चौहान ने कहा कि मौसम अनुकूल न रहने के कारण प्लम की पैदावार में भारी गिरावट आई है। फलों की सेटिंग नहीं हो पाई है और जो फल पेड़ों पर लगे हैं, वो भी पीले पड़ रहे हैं। सर्दियों में पर्याप्त बारिश न होना और फ्लाॅवरिंग स्टेज पर बारिश और अंधड़ से उत्पादन हर साल प्रभावित हो रहा है। वहीं अब ओलावृष्टि और अंधड़ का डर भी सता रहा है। बेमौसमी बारिश और प्रतिकूल मौसम की मार से बागवानी संकट में हैं। वर्षभर की मेहनत बर्बाद हो रही है। कृषि और परिवार का खर्चा निकालना मुश्किल हो गया है। हर साल किसान और बागवान कुदरत की मार झेलने को मजबूर हैं। इस साल मात्र मात्र 15 से 20 प्रतिशत फसल उत्पादन का अनुमान है। यदि अंधड़ और ओलावृष्टि हुई तो कुछ भी हाथ नहीं लगेगा। बागवानों ने सरकार से उचित मुआवजा प्रदान कर राहत देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article