Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   One-year imprisonment for a bounced cheque of Rs 2.5 lakh

Rampur Bushahar News: ढाई लाख रुपये का चेक बाउंस होने पर एक साल की कैद, एक माह में राशि लौटाने के आदेश

Fri, 06 Nov 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
निचली अदालत ने दोषी पर लगाया 20 हजार रुपये का मुआवजा
विज्ञापन

पहले जमा करवाई गई राशि में होगा समायोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ढाई लाख रुपये का चेक बाउंस होने के मामले में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आनी की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए एक साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को चेक की पूरी राशि 2.50 लाख रुपये एक माह के भीतर शिकायतकर्ता को अदा करने का आदेश भी दिया है। यह फैसला न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत ने सुनाया। मामले के अनुसार शिकायतकर्ता टिकम राम किराना और रोजमर्रा की वस्तुओं का थोक व परचून कारोबार करते हैं। वर्ष 2021-22 में सुंदर सिंह ने उनसे करीब 2.50 लाख रुपये का सामान खरीदा था। भुगतान के लिए आरोपी ने ढाई लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन बैंक में जमा करवाने पर यह चेक खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण बाउंस हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी को कानूनी नोटिस भेजकर 15 दिनों के भीतर भुगतान करने को कहा, लेकिन राशि का भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद मामला अदालत पहुंचा। आरोपी ने अपना बचाव करते हुए कहा कि वह केवल 1.11 लाख रुपये देने के लिए उत्तरदायी है और शिकायतकर्ता ने सुरक्षा के तौर पर दिया गया चेक इस्तेमाल किया है। हालांकि, आरोपी अपने बचाव में कोई गवाह या ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर पाया। अदालत ने माना कि आरोपी चेक पर अपने हस्ताक्षर होने से इन्कार नहीं कर सका और वह चेक बाउंस मामले में कानून के तहत मिलने वाली धारणा को भी खारिज करने में असफल रहा। अदालत ने सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत दोषी ठहराया। सजा पर सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने परिवीक्षा का लाभ देने की मांग की, लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया। अदालत ने आरोपी को एक साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा शिकायतकर्ता को हुई परेशानी के लिए 20 हजार रुपये मुआवजा भी निर्धारित किया, जिसे सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से पहले ही अदा किए गए 20 हजार रुपये में समायोजित करने के आदेश दिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता को चेक की पूरी 2.50 लाख रुपये की राशि मिलनी है। भुगतान न करने की स्थिति में दोषी को चार माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article