{"_id":"65b10113ba2b88532202ed6f","slug":"one-vote-can-change-a-lot-principal-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1040-15123-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वोट बहुत कुछ बदल सकता है : प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वोट बहुत कुछ बदल सकता है : प्रधानाचार्य
विज्ञापन
दाड़लाघाट के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार
धुंदन स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सतलुज सदन के छात्र तुषार ने वोट का सही तरीके से प्रयोग करने की शपथ दिलाई।
उप-प्रधानाचार्य महेंद्र पाल ने बताया कि किस तरह एक मत से बहुत कुछ बदल सकता है। मतदाता दिवस 2011 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा सबसे पहले मनाया गया। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 1950 को चुनाव आयोग की स्थापना की गई थी। इस वर्ष चुनाव आयोग स्थापना के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। सभी विद्यार्थियों ने विस्तार से महेंद्र पाल से चुनाव आयोग, मतदान का सही प्रयोग और वोटिंग मशीन का इस्तेमाल की जानकारी प्राप्त की। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने विद्यार्थियों से जानकारी घर और आसपास सांझा करने की अपील की।