फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   one person died in rohru hit by privet bus

रोहड़ू में बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Sat, 16 Oct 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। मीट मार्केट के समीप निजी बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब निजी बस रामपुर से रोहडू़ की ओर आ रही थी। पुलिस ने मामले की प्रारंभिक छानबीन के बाद बस चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला प्रतीत होता है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि रामपुर की ओर से रोहडू़ की तरफ आ रही एक निजी बस के पिछले टायर के नीचे आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके बाद लोगों ने हादसे की सूचना आपात सेवा नंबर 108 पर इसकी सूचना दी। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू़ पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पुलिस थाना रोहडू़ से मुख्य आरक्षी श्याम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम शाम सुंगरी की तरफ से निजी बस रोहडू की तरफ आ रही थी। मीट मार्केट के समीप एक व्यक्ति सड़क पार कर करते समय बस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस के पिछले टायर के नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। स्थानीय लोगो ने 108 एंबुलेंस की सहायता के लिए घायल को सिविल अस्पताल रोहडू उपचार पहुंचाया। मगर यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि बस चालक दीपक निवासी गांव लौगा डाकघर थानाधार तहसील कुमारसैन जिला शिमला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने का शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। अभी तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed