{"_id":"619e6c112c8118239742fca8","slug":"one-died-in-dalash-maidhar-road-one-died-one-injured-rampur-hp-news-sml3912928179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाश के माईधार के पास खाई में गिरा कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाश के माईधार के पास खाई में गिरा कार, एक की मौत
विज्ञापन
दलाश ओलवा सड़क पर कार दुर्घटना में एक की हुई मौत एक घायल।
- फोटो : RAMPUR-HP
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र की ओलवा-दलाश सड़क पर मंगलवार रात एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। घायल का उपचार आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना आनी से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 8:30 बजे आनी से दलाश के लिए एक निजी वाहन माईधार के पास पहुंचा तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी वाहन मालिक गुलाब चंद चला रहा था। इससे अनियंत्रित होकर गाड़ी 30 से 40 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।
जैसे ही गाड़ी गिरने की सूचना मिली तो स्थानीय ग्रामीण लोग फौरन मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना अग्निशमन केंद्र और आनी पुलिस को दी। इसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए आनी अस्पताल पहुंचाया गया। मगर यहां दलाश पंचायत में बतौरर ग्राम सेवक शेर सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। मृतक गांव कोट, डाकघर ओलवा का रहने वाला था।
विज्ञापन
इसके अलावा चालक गुलाब चंद को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इसके साथ ही इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।