फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   one died in car accident near pangla bridge in rohru

रोहड़ू पांगला पुल के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत

Sat, 11 Dec 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
रोहडू़। उपतहसील सरस्वीनगर के तहत कुड्डू से कुछ दूरी पर झाल्टा मार्ग में पांगला पुल के साथ एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार रात के समय हुआ। सूचना के बाद लोगों ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अनिल (35) पुत्र रतन सिंह गांव धानसार तहसील जुब्बल शुक्रवार देर रात कुड्डू से घर की ओर जा रहा था। युवक कुड्डू बैरियर पर टोल बैरियर की पर्ची काटने का काम करता था। रात के समय घर जाते समय पांगला पुल के समीप किसी कारणवश युवक की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मगर तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सरस्वती नगर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हादसे के समय कार में एक ही युवक सवार था। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed