{"_id":"61a8cddd7122ea2b793f19d8","slug":"one-arrested-with-opiume-in-phoo-kinnaur-rampur-hp-news-sml392109827","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूह में 61 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूह में 61 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के पूह थाना के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को 61 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पूह थाना से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम को पूह खंड के लाबरंग संपर्क मार्ग पर तीसरी कैंची में पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान थाना प्रभारी पूह दिलू राम शर्मा, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र, आरक्षी कौर सिंह और आरक्षी मनोज कुमार की टीम ने राहगीर को 61 ग्राम अफीम के साथ दबोचा है।
आरोपी की पहचान होशियार सिंह (49) निवासी गांव लाबरंग, तहसील पूह, जिला किन्नौर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 18 के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। जिले भर में नशे से संलिप्त लोगों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।