{"_id":"6794ea1916ea0fbc90046978","slug":"one-arrested-with-443-grams-near-nakoda-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-128862-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नकोडा के पास 443 ग्राम के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नकोडा के पास 443 ग्राम के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल पुलिस ने एक व्यक्ति को 443.230 ग्राम चरस के साथ दबोचा। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम चौपाल से खगना-धबास-नकौड़ा की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नकौड़ा के गयाऊ निवासी नाकोड़ा के आसपास चरस का कारोबार कर रहा है। पुलिस जब नकौड़ा से आगे गयाऊ के नजदीक घासनी में पहुंची तो हाथ में गुलाबी रंग का थैला लिए एक व्यक्ति सड़क पर चल रहा था। पुलिस टीम को देख कर उसने थैला फेंक दिया। स्वयं मौके से फरार हो गया। पुलिस ने व्यक्ति का कुछ ही दूर पकड़ लिया। पुलिस ने थैले की जांच की तो उससे 443.230 ग्राम चरस बरामद हुए। आरोपी को हिरासत में लेकर चौपाल थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने कहा आरोपी कि लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त होने की सूचना है।