{"_id":"6af70f7ecef3b67551093d6e","slug":"nternational-lavi-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-174808-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लवी मेला : विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों में दिखाई लोक संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवी मेला : विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों में दिखाई लोक संस्कृति की झलक
विज्ञापन
लवी मेले की तीसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते स्कूली बच्चे। संवाद
वॉइस ऑफ बुशहर और ओपन डांस प्रतियोगिता के दूसरे दौर में 10-10 प्रतिभागियों ने लिया भाग
. पांच-पांच ने फाइनल में बनाई जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के तीसरे दिन स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोकनृत्य, संगीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू हुए। इसमें पीएमश्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल खनेरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली, आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी, कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल खनेरी, राधा कृष्णन बीएड कॉलेज नोगली तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला चिलगे के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इससे पहले दिन में आयोजित वॉइस ऑफ बुशहर और ओपन डांस प्रतियोगिता के दूसरे दौर में दोनों श्रेणियों के 10-10 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। निर्णायक मंडल ने इनमें से पांच-पांच प्रतिभागियों का चयन फाइनल मुकाबले के लिए किया। दोनों प्रतियोगिताओं का फाइनल 14 नवंबर को आयोजित होगा। फाइनल के विजेताओं को इसी दिन प्राइम टाइम में अपनी प्रस्तुति देने का अवसर भी मिलेगा। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 31 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ प्रदेश की लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं।