फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nsurance amount given to dependents under PM Jeevan Jyoti Yojana

Rampur Bushahar News: आश्रितों को दी बीमा की राशि

Thu, 06 Nov 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
nsurance amount given to dependents under PM Jeevan Jyoti Yojana
अरसू में ग्रामीण बैंक की पीएम जीवन ज्योति योजना के लाभार्थी को बीमा राशि देते अधिकारी। स्रोत :
निरमंड(कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा कार्यालय अरसू ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लोगों को दावा राशि वितरित की है। इन लोगों में स्व. नरेश कुमार निवासी गांव तंगूर तहसील निरमंड के नामांकित उत्तराधिकारी काम राज और स्व. रोशना देवी निवासी गांव बड़ीधार तहसील निरमंड के नामांकित उत्तराधिकारी लाल दास को दावा राशि प्रदान की गई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि यह योजना केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है, जिसके तहत 18 से 50 वर्ष तक की आयु के खाताधारकों को मात्र 436 वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का जीवन बीमा कवर उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की किसी भी शाखा में जाकर अपने परिवार के आर्थिक सुरक्षा कवच को सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed