फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NSUI unit organized Udaan Mahasangam program in College Saraswati Nagar.

जुब्बल-कोटखाई में दो साल में सौ सड़कों को किया पास : रोहित ठाकुर

Sun, 01 Dec 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय सरस्वती नगर में एनएसयूआई इकाई ने उड़ान महासंगम कार्यक्रम किया आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सरस्वती नगर में एनएसयूआई इकाई ने उड़ान महासंगम कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कॉलेज सभागार आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि जीवन के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहना है। उन्होंने कहा कि हमें अपने पहाड़ी होने पर गर्व होना चाहिए, जो स्वर्ग के समान सुंदर है और जहां की संस्कृति दुनियाभर में एक अलग और अनूठी पहचान रखती है। उन्होंने कहा विकास लगातार निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई नावर विधानसभा क्षेत्र में दो साल में सौ सड़कों को वाहनों के लिए पास किया जा चुका है। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि दो वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में सर्वांगीण विकास किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और भवन निर्माण के अतिरिक्त कृषि बागवानी के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास किया है। अपने विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-नावर-कोटखाई में चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के सभी तीन मुख्य महाविद्यालयों ने जॉब बेस्ड कोर्स चलाए जा रहे हैं और आने वाले समय में और अधिक विषय शामिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि युवाओं को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले, इस दिशा में प्रदेश सरकार ने प्रभावी और सशक्त कदम उठाए हैं। इसके अंतर्गत हजारों शिक्षकों के पदों को भरा गया और आने वाले समय में भी यह क्रम जारी रहेगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि हमारे पहाड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण एक आवश्यक कार्य है, क्योंकि सड़क हमारे विकास की भाग्य रेखाएं है और अभी तक जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में 100 सड़कों को वाहनों के लिए पास किया जा चुका है। इस वित्त वर्ष के अंत तक इसकी संख्या में और इजाफा होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकार सुनील शर्मा, दीवान सिवान और पंकज ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति दी। रोहित ठाकुर ने ऐच्छिक निधि से 75 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर ज़िला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झौहटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोतीलाल सिथता, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल दीपक कालटा, प्रधानाचार्य सरस्वती नगर महाविद्यालय प्रेम प्रकाश चौहान, स्थानीय एवं साथ लगती पंचायतों के जन प्रतिनिधि, उपमंडल दंडाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed