फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NSUI opposes wall writing in public places, rampur bushar news

सार्वजनिक स्थानों पर दीवार लेखन का एनएसयूआई ने किया विरोध

Sat, 17 Apr 2021 10:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किन्नौर जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर आधी रात को किए गए दीवार लेखन के कार्य का एनएसयूआई रिकांगपिओ इकाई ने कड़ा विरोध किया है। शनिवार को एनएसयूआई रिकांगपिओ इकाई ने उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा और एसपी किन्नौर एसआर राणा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी भी राजनीतिक पार्टी या संगठन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर वॉल पेंटिंग करने पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन एबीवीपी रिकांगपिओ ने सार्वजनिक स्थलों जैसे रिकांगपिओ मेन बाजार और महाविद्यालय की दीवारों पर वॉल पेंटिंग की है। एबीवीपी द्वारा आधी रात को सार्वजनिक स्थलों पर दीवार लेखन का कार्य करना गैर कानूनी है। जिन्होंने यह कार्य किया है, उन पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। परिसर सचिव सपना ठाकुर ने बताया कि कुछ समय पहले भी उपायुक्त किन्नौर को इस पर कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया था लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नही हुई है। यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र इस ओर कदम नही उठाया गया तो भविष्य में ऐसे ही गैरकानूनी कार्य होते रहेंगे। इस अवसर पर जिला सहसचिव आरती शोम और आरती नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed