फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NSS Camp starts at Rajkiya Senior Secondary School Ani

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को समाजसेवा, अनुशासन के लिए किया प्रेरित

Wed, 21 Oct 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
NSS Camp starts at Rajkiya Senior Secondary School Ani
आनी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के शुभारंभ पर उप​स्थित स्वयंसेवक। संवाद
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी में एनएसएस शिविर शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन विद्यार्थियों को समाजसेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय आनी के प्राचार्य डॉ. दयाक राम, नायब तहसीलदार मोती लाल चौहान और स्थानीय प्रधान महेंद्र कायथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। राजकीय महाविद्यालय आनी के प्राचार्य डॉ. दयाक राम ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपने दायित्व समझने और जरूरतमंदों की सहायता करने का अवसर प्रदान करता है। इससे उनमें सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित होता है। नायब तहसीलदार मोती लाल चौहान ने युवाओं से समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक जागरूकता को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर ठाकुर ने कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सहयोग, एकता, स्वच्छता और समाजसेवा की भावना मजबूत होती है। उन्होंने स्वयंसेवियों से शिविर की गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य रणधीर ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष चमन शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बृजलाल ठाकुर और सुनीता ठाकुर सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्व निभाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article