{"_id":"68cbe63d3551405dbc036a40","slug":"now-two-bears-have-come-near-panoli-village-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-144080-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अब पनोली गांव के पास आ धमके दो भालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अब पनोली गांव के पास आ धमके दो भालू
विज्ञापन
नोगवैली में भालू के आतंक से ग्रामीणों में दहशत
ग्रामीणों का घरों से बाहर खेतों और घासनियों में जाना हुआ मुश्किल
वन विभाग से पिंजरा लगाने करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
रामपुर उपमंडल की डंसा पंचायत में भालुओं के आतंक से लोग खौफजदा हैं। बीते शनिवार को कराली गांव में एक महिला और पुरुष पर भालू ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया था, वहीं अब पंचायत के पनोली गांव के पास दो भालू आ धमके हैं। रिहायशी इलाकों में भालुओं के पहुंचने से ग्रामीणों का घर से बाहर तक निकलना मुश्किल हो गया है। इन दिनों घास कटाई का सीजन चल रहा है, लेकिन भालुओं के आतंक के कारण ग्रामीण खेतों और घासनियों में जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत इन भालुओं को पकड़ने की मांग उठाई है। नोगवैली में जंगली भालुओं के आतंक से सिलसिला जारी है। भालू जंगल से भोजन की तलाश में गांव की ओर रुख कर रहे हैं। बुधवार शाम करीब छह बजे के लोगों ने पनोली गांव की सीमा से सटे बरोन के साथ खेतों में दो भालू देखे। इसके बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। हालांकि, भालू से बचाव को लेकर ग्रामीणों की सहायता के लिए वन विभाग ने एडवाइजरी भी की है। ग्रामीणों को एहतियात के तौर पर सुरक्षा के मद्देनजर नियमों का पालन करना होगा। वन विभाग ने कराली गांव के आसपास बुधवार को भालूओं को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे भी स्थापित किए हैं। ग्रामीणों ने पनोली गांव के साथ भी भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना से बचा जा सके। वन विभाग के डीएफओ गुरहर्ष सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में घूम रहे भालुओं की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों की मांग के बाद पनोली गांव के पास पिंजरा लगाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया है कि घर से बाहर अकेले न निकलें। भालू दिखने पर पटाखों का इस्तेमाल करें और तुरंत वन विभाग को सूचित करें।