{"_id":"5fe4bdb08ebc3e3b9c6e424d","slug":"nomination-rampur-hp-news-sml3555671162","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर नप के लिए पहले दिन दो प्रत्याशियों ने भरे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर नप के लिए पहले दिन दो प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंब र 8 से पार्षद पद के लिए नामांकन भरने पहुंचे प्रत्याशी अश्वनी नेगी
- फोटो : RAMPUR-HP
Link Copied
रामपुर बुशहर। कोरोना महामारी के दौर में चुनावी बिगुल बजते ही नगर परिषद रामपुर का दंगल भी शुरू हो चुका है। नगर परिषद रामपुर के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन वार्ड नंबर आठ चूहाबाग रचोली से दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, अन्य किसी भी वार्ड से प्रत्याशी ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए नामांकन नहीं भरा है। नामांकन की प्रक्रिया 26 और 28 दिसंबर तक 11 से 3 बजे तक चलेगी। वहीं, 29 दिसंबर को स्क्रूटनी होगी जबकि, 31 दिसंबर को सुबह 10 से 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जाएंगे। नगर परिषद के नौ वार्डों के लिए मतदान 10 जनवरी को होगा। मतदाता सुबह 8 से 4 बजे तक मतदान केंद्रों में अपना मत दे सकते हैं। इस बार नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष की कुर्सी महिला के लिए आरक्षित है। नप के नौ वार्डों के 4700 से अधिक मतदाता 10 जनवरी को अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
उधर, तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने बताया कि नगर परिषद के चुनाव के लिए वार्ड नंबर आठ से पहले दिन दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। वार्ड नंबर आठ चूहाबाग रचोली से पार्षद पद के लिए प्रताप सिंह और अश्वनी नेगी ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया 26 और 28 दिसंबर सुबह 11 से 3 बजे तक चलेगी। इसके बाद कोई भी नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।