फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nogli School First in March Past

मार्चपास्ट में नोगली स्कूल ने मारी बाजी

Thu, 04 Aug 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Nogli School First in March Past
नोगली स्कूल में आयोजित रामपुर खंड की अंडर 14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान जीत के लिए - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रानी रत्न कुमारी मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में शुरू हुई रामपुर खंड की अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के मार्च पास्ट में नोगली स्कूल ने पहले स्थान पर बाजी मारी। खेलकूद प्रतियोगिता में 21 स्कूलों की 239 छात्राएं दमखम दिखा रहीं हैं। झाकड़ी एवं रामपुर परियोजना प्रमुख रवि चंद्र नेगी ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। एजीएम पीएंडआर बलजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर 21 स्कूलों से पहुंची छात्राओं ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। वहीं, नोगली स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से मन मोहा। इससे पूर्व स्कूल प्रधानाचार्य किरण पाठक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में वॉलीबाल, खो खो, बैडमिंटन, कबड्डी और एथलीट के साथ साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मुख्यातिथि ने सभी छात्रा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज देश की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। लड़कों से आगे निकलकर देश का नाम चमका रही हैं। इसका ताजा उदाहरण कॉमन वैल्थ गेम्स है। इसमें बेटियां भी लगातार मेडल जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड समन्वयक प्रवीण गुप्ता, खंड प्रभारी कंवर सिंह ठाकुर, दत्तनगर स्कूल प्रधानाचार्य भीम वर्मा, एसएमसी अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, संजय बदरेल, कमलेश ठाकुर, राकेश कायथ, रणवीर मेहता और तिलक शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed