फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   No teachers in schools, shortage of staff in hospitals

स्कूलों में शिक्षक नहीं, अस्पतालों में स्टाफ का टोटा

Wed, 09 Mar 2022 12:11 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर में लोग कई कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। अस्पतालों में भी स्टाफ की कमी है। समस्याओं को लेकर क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल शिमला में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर से मिला। इस दौरान विधायक किशोरी लाल सागर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर को कई महीने पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा तो मिला, लेकिन यहां एक भी चिकित्सक नहीं है। शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कई शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। विज्ञान के प्रवक्ता नए सत्र में नहीं आते हैं तो विज्ञान संकाय खत्म हो सकता है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने जल्द रिक्त शिक्षकों के पदों को भरने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा नित्थर क्षेत्र की काफी समय से बड़ी मांग है कि एक मल्टी ऑफिस बिल्डिंग बने।
विज्ञापन

जिसके लिए जगह भी निश्चित की गई है, पर बजट अभी तक मंजूर नहीं हो पा रहा है। उपतहसील कार्यालय, बिजली बोर्ड, बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय और पशु औषधालय जैसे कई कार्यालय निजी भवन में चल रहे हैं। नित्थर की मुख्य सड़क की हालत भी दयनीय बनी हुई है। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर, भाजपा ग्राम केंद्र अध्यक्ष मदन गोस्वामी, विक्रम ठाकुर, केयर सिंह ठाकुर, सतीश ठाकुर, चंद्रपाल शर्मा, सुशील ठाकुर और संतोष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed