फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   No staff in Nithar Hospital

Rampur Bushahar News: नित्थर अस्पताल में पर्ची बनाने से लेकर उपचार एक डॉक्टर के हवाले

Sun, 26 Oct 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
No staff in Nithar Hospital
नित्थर अस्पताल में एक डॉक्टर के सहारे चल रही स्वास्थ्य सेवाएं। संवाद
स्टाफ के कमी से सात पंचायतों के ग्रामीणों को उपचार के लिए होना पड़ रहा परेशान
विज्ञापन

10 साल से नर्स, एक साल से फार्मासिस्ट और लैब तकनीशियन के पद रिक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नित्थर में स्टाफ की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। नित्थर अस्पताल लंबे समय से मात्र एक डॉक्टर के सहारे चल रहा है। इससे नित्थर तहसील की सात पंचायतों के ग्रामीणों को उपचार के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्टाफ न होने के कारण मरीजों की पर्ची बनाने से लेकर उपचार तक का काम एकमात्र डॉक्टर को देखना पड़ रहा है। मरीजों को दवाइयां देने से लेकर मरहम-पट्टी कराने का कार्य भी एक डॉक्टर के हवाले है। वहीं, सरकार और स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी को लेकर लोगों में भारी रोष है। अस्पताल में फार्मासिस्ट और नर्स के पद रिक्त होने के कारण मरीजों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।
अस्पताल में क्षेत्र की देहरा, नित्थर, दुराह, कुठेड़, लोट, शिल्ली और पलेही पंचायत से रोजाना मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। 15 साल पहले इस अस्पताल में दो डॉक्टर, एक नर्स, लैब तकनीशियन और एक फार्मासिस्ट सेवाएं दे रहे थे। आज न तो नर्स है और न फार्मासिस्ट। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में तैनात चिकित्सक को सब कुछ खुद ही करना पड़ रहा है। ड्रेसिंग से लेकर दवाइयां देने का काम खुद डॉक्टर कर रहे हैं। ग्रामीण बेहतर उपचार के लिए यहां से कई किलोमीटर दूर खनेरी अस्पताल रामपुर या फिर आईजीएमसी शिमला जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



विभाग में स्टाफ की कमी चल रही है। एडजस्टमेंट के लिए भी अभी स्टाफ उपलब्ध नहीं है। उम्मीद है कि जल्द ही नित्थर अस्पताल में स्टाफ की तैनाती होगी। --डॉ. नागराज, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article