फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   njpc orgnise activity in school in rampur

पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा से करें कार्य का निर्वहन : रविचंद्र

Tue, 02 Nov 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
njpc orgnise activity in school in rampur
एसजेवीएन की 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान अधिका - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन की 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। सप्ताह के दौरान कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों और स्कूलों-कॉलेजों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन समारोह पर प्रशासनिक भवन के सम्मेलन कक्ष में परियोजना प्रमुख रवि चंद्र नेगी ने विभिन्न छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं और प्रतिभागियों को नवाजा। परियोजना प्रमुख ने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता जागरूकता मिशन के प्रति जागरूक रहना हम सभी का कर्तव्य है।
विज्ञापन

हम सभी को अपने कार्यों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जबावदेही लाकर अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। इस मौके पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रवीण सिंह नेगी, महाप्रबंधक (वित्त एंव लेखा) झंटू देवनाथ, सभी विभागाध्यक्ष एवं उपमहाप्रबंधक (सतर्कता) सुरेखा राव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed