फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nithar Budget 2025, youth should be linked to self-employment, inflation should be controlled

बजट : स्वरोजगार से युवाओं को जाेड़ा जाए, महंगाई पर कसी जाए लगाम

Sun, 16 Mar 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Nithar Budget 2025, youth should be linked to self-employment, inflation should be controlled
अजय आनंद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नित्थर (कुल्लू)। प्रदेश सरकार का सोमवार को बजट पेश किया जाएगा। इस बजट को लेकर किसानों, बागवानों, युवाओं और महिलाओं को कई उम्मीदें हैं। नित्थर के युवा अजय आनंद ने कहा कि बजट में राजीव गांधी स्वरोजगार योजना से युवाओं को जोड़कर बेरोजगारी को दूर किया जा सकता है। सरकार स्वरोजगार के माध्यम से भी रोजगार उपलब्ध करवा सकती है। जिस तरह सरकारी नौकरियों में कटौती हो रही है, उस हिसाब से हमें रोजगार के लिए स्वरोजगार की तरफ बढ़ना चाहिए। इसमें युवाओं को आगे आना होगा, तभी बेरोजगारी दूर होगी और युवा पीढ़ी खुशहाली की ओर अग्रसर होगी । नित्थर की गृहिणी रमा भारती ने बताया कि महिलाओं को इस बजट से महंगाई पर लगाम कसने की उम्मीद है। घर का बजट हर महीने बढ़ता जा रहा है। दालें, तेल, चावल और आटा सब महंगा हो रहा है। इस पर थोड़ा नियंत्रण हो तभी घर का खर्चा कम हो सकता है, इसलिए महिलाएं इस बजट से काफी उम्मीद लगाए बैठी हैं।

अजय आनंद

अजय आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed