फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nirmand Nagar Panchayat Congress wins big

Rampur Bushahar News: निरमंड नगर पंचायत कांग्रेस की बड़ी जीत

Sun, 17 May 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
. सात में से पांच वार्ड में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीते
विज्ञापन

. पंचायत में पहली बार बनेगा कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। नगर पंचायत निरमंड के चुनाव परिणामों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने सात में से पांच वार्डों में जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर-एक सिरकोटी, वार्ड नंबर-तीन सनारला, वार्ड नंबर-चार से भीउंटा, वार्ड नंबर-पांच डीम और वार्ड नंबर-सात पोखटू से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को केवल दो वार्डों में जीत दर्ज की। चुनाव परिणामों के बाद निरमंड नगर पंचायत में कांग्रेस का अध्यक्ष बनने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। निर्वाचन अधिकारी जगदीप कंवर ने विजयी प्रत्याशियों की बताया कि वार्ड-एक सरकोटी से नीलम ने शशिबाला को हराकर जीत दर्ज की। वार्ड-दो शगाउली से भूपेंद्र विजेता रहे, जहां उनका मुकाबला ज्वाला नंद और प्रीतम देव से था। वार्ड-तीन सनारला से कौशिक कौशल ने केवल राम को पराजित किया। वार्ड-चार भीउन्टा में सपना देवी ने कुमारी गुड्डी और संगीता शर्मा को हराकर जीत हासिल की। वार्ड-पांच डीम से सतेंद्र सिंह पटियाल विजयी रहे। उन्होंने भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष योगेश कुमार को शिकस्त दी। वार्ड-छह विष्णु मोहल्ला से पुष्पा देवी ने जीत दर्ज की। यहां किरण, रीना और सुनीता के बीच कड़ा मुकाबला रहा। वहीं वार्ड-सात पोखटू से जम्वाल सिंह विजेता बने। इस वार्ड में तेज सिंह, नरेश कुमार और शशिकांत भी मैदान में थे। चुनाव परिणामों के बाद विजेताओं के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने इसे भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता का करारा जवाब बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और जनहित की राजनीति पर भरोसा जताया है। वहीं पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यूपेंद्र कांत मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की। उन्होंने नगर पंचायत निरमंड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed