फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nigam Bhandari heard grievances in the panchayats.

Rampur Bushahar News: निगम भंडारी ने पंचायतों में सुनीं समस्याएं

Mon, 31 Aug 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nigam Bhandari heard grievances in the panchayats.
निचार खंड के दौरे के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर के अध्यक्ष न
संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम के तहत बरी, पोंडा, सुंगरा और निचार पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की।
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याएं और स्थानीय मुद्दे जिला कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष रखे। भंडारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के साथ लगातार संपर्क में रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारी ने कार्यकर्ताओं से आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा की और जनता के बीच सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनता के साथ सीधा संवाद संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है। दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed