{"_id":"68f384fcdffb501618045549","slug":"nidhi-first-in-speech-and-aarushi-first-in-painting-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-146393-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भाषण में निधि और चित्रकला में आरुषि प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भाषण में निधि और चित्रकला में आरुषि प्रथम
विज्ञापन
चड़ी ढ़ारण स्कूल में किशोरी मेले का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चड़ी ढ़ारण में बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षक वृत ननखड़ी की ओर से किशोरी मेले का आयोजन किया गया। मेले में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
भाषण प्रतियोगिता में निधि ने प्रथम, दिक्षिका ने द्वितीय और एंजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में आरुषि प्रथम, वंशु द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। पर्यवेक्षक विक्रम कुमार ने छात्राओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या, लैंगिक समानता और लड़कियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभागीय स्तर पर अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।
प्रधानाचार्य देवी सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यालयी वातावरण में जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बाल विकास विभाग और पर्यवेक्षक का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना, विद्या, अनुप तथा आशा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।