फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nichar won the cricket competition

Rampur Bushahar News: निचार ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Wed, 14 May 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
जोनगें में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। जोनगें खेलकूद एवं सांस्कृतिक क्लब चंगाव की ओर से आयोजित 13 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सन राइजिंग निचार और देवी स्पोर्ट्स क्लब सांगला के बीच हुआ। इसमें निचार ने प्रथम और देवी स्पोर्ट्स क्लब सांगला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रांत महामंत्री संतोष राज नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से युवाओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है, वहीं युवा नशे से भी दूर रहते हैं। नेगी ने कहा कि क्लब ऐसे गतिविधियां आयोजित कर युवाओं को खेलकूद से जुड़ने के प्रेरित कर रहा है, ताकि वे नशे की लत से दूर रह कर एक स्वस्थ समाज के निमार्ण में अपनी भूमिका अदा कर सकें। मुख्यातिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक क्लब को 51 हजार रुपये की राशि भेंट की। साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली तीनों टीमों को दो-दो हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया। इस मौके पर पंचायत समिति निचार अध्यक्ष भावना नेगी, पूर्व अध्यक्ष पदम मनी, यशवंत नेगी, तेजिंदर नेगी, दलीप नेगी, दीप ज्योति नेगी, भगत नेगी सहित अन्य मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed