फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nichar Block, Tribal Development Minister Jagat Singh Negi, Bhavanagar, Kinnaur

Rampur Bushahar News: राजस्व मंत्री ने निचार खंड के लोगों को दी करोड़ों की सौगात

Thu, 26 Sep 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Nichar Block, Tribal Development Minister Jagat Singh Negi, Bhavanagar, Kinnaur
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सुंगरा ग्राम पंचायत के बारो गांव में 30 लाख रुपये की राशि से निर्म
यूनिवर्सल कॉर्टन का बागवानों को मिल रहा लाभ : जगत नेगी, पशुपालकों के कल्याण के लिए कार्य कर रही राज्य सरकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को निचार खंड की पौंडा पंचायत स्थित राजकीय उच्च पाठशाला कंगोस में 24 लाख रुपये की राशि से निर्मित खेल मैदान का लोकर्पण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने पौंडा स्थित बौद्ध मॉनेस्ट्री में निर्मित किए गए प्रार्थना सभागार का लोकार्पण भी किया।
राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश सहित जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के लिए कड़े कदम उठा रही है। विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ खेल से जुड़ने के लिए भी प्रेरित कर रही है। वैश्विक प्रतिस्पर्धा को देखते हुए वर्तमान राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई सुनिश्चित कर रही है, ताकि ग्रामीण परिवेश के छात्र-छात्राओं को हीन भावना का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश में पहला राज्य है, जिसने दूध के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है, जिससे पशुपालकों की आय में इजाफा हो रहा है और 500 करोड़ रुपये की हिमगंगा योजना से दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।
विज्ञापन


इसके बाद जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने सुंगरा पंचायत का दौरा किया। उन्होंने 5 करोड़, 19 लाख रुपये की राशि से बनने जा रहे संपर्क मार्ग सुंगरा कंडा का शिलान्यास किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की जन-समस्याओं को भी सुना। सभी जायज मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। राजस्व मंत्री ने सुंगरा पंचायत के बारो गांव में 30 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया और जन समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, निचार ग्राम पंचायत में 9 लाख रुपये की राशि से निर्मित किए गए उषा सामुदायिक भवन और एकलव्य आवासीय विद्यालय निचार में एक करोड़, 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए गए प्रशासनिक भवन एवं भोजनालय कक्ष का लोकार्पण किया। मंत्री ने बरी पंचायत के महिला मंडल ग्रामंग, चांगे, सुथानंग और पत्तरपूह को 15-15 हजार रुपये, सुंगरा पंचायत के महिला मंडल क्राबा, साथीथरंग व डेट सुंगरा को 15-15 हजार रुपये की राशि रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति करने पर प्रदान की। इस मौके पर बीर सिंह नेगी, तारा मुय्यान, आशा कुमारी, डॉ सोनम नेगी, भूपेंद्र नेगी, टाशी नेगी, डॉ ओम प्रकाश बंसल, प्यारे लाल और राजकुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed