फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NH five blocked for 13 hours in Chaura due to falling rocks, Road restored after five hours of hard work, thousands of people breathed a sigh of relief

चट्टानें गिरने से चौरा में 13 घंटे अवरुद्ध रहा एनएच पांच

Fri, 16 Jul 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। मानसून सक्रिय होते ही मौसम ने अपना रुख बदल दिया है। किन्नौर जिले के चौरा में वीरवार देर रात हुए भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे पांच यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया। करीब 13 घंटे बाद बाधित एनएच को यातायात के लिए बहाल किया गया। मार्ग बहाल होने से शिमला से किन्नौर और काजा, स्पीति की ओर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात 10 बजे चौरा में एनएच पांच पर पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें आ गिरी। मार्ग पर चट्टानें गिरने के कारण शिमला, रामपुर से किन्नौर और काजा की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई थी। बाधित मार्ग की सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह एनएच प्राधिकरण ने मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग से चट्टानें हटाने का कार्य पूरा किया। मार्ग बहाल होते ही एनएच के दोनों ओर घंटों से कतार में लगे वाहन दौड़ना शुरू हुए। बाधित मार्ग में फंसे अनुजा, तन्नु, मोनिका, भारती, दिव्या, समीर, कविता, दीपीका, आशु, नीलम, रवि कुमार, प्रेम कुमार, ध्रुव नेगी सहित अन्य ने कहा कि देर रात से मार्ग बाधित होने के कारण उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता ने बताया कि शुक्रवार को पांच घंटे युद्धस्तर पर कार्य कर एनएच को बहाल कर दिया गया है। अब शिमला से किन्नौर और काजा की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने बताया कि शुक्रवार को मार्ग बहाल होते ही किन्नौर से शिमला की ओर निगम की बसों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed