{"_id":"694a992bfb15e333440f7060","slug":"nh-707-between-sanail-and-hatkoti-gets-forest-clearance-after-five-years-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-150703-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सनैल से हाटकोटी के बीच एनएच-707 को पांच साल बाद मिली फाॅरेस्ट क्लीयरेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सनैल से हाटकोटी के बीच एनएच-707 को पांच साल बाद मिली फाॅरेस्ट क्लीयरेंस
विज्ञापन
एनएच 707 सनैल-हाटकोटी। संवाद
वर्ष 2022 में शुरू हुआ था निर्माण, फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं मिलने से लटका था काम
. वन विभाग ने शुरू की मार्किंग, करीब 200 पेड़ काटे जाएंगे
राजेश हंसरेटा।
रोहड़ू। सनैल से हाटकोटी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-707 को पांच साल बाद फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल गई है। इस हिस्से पर वर्ष 2022 से हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन आज भी सैकड़ों पेड़ ऐसे हैं, जिन्हें हटाया नहीं गया है। इस कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। अब निर्माण कार्य पूरा करने के लिए करीब 200 पेड़ों को काटा जाएगा। फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं मिलने से अब तक हाईवे पर निर्माणाधीन तीन पुल फाॅरेस्ट क्लीयरेंस नहीं मिलने से अधर में है। अक्तूबर 2025 तक मार्ग को कार्य पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन हाईवे पर आने वाले पेड़ों को हटाने की स्वीकृति अब जाकर 15 नवंबर को मिली है। वन विभाग ने पेड़ों की मार्किंग का काम शुरू कर दिया है। वहीं, एनएच मार्ग के निर्माण की रफ्तार में कई प्रभावशाली लोगों के भवन भी रोड़ा बने हुए हैं, जिनमें से अधिक मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। एनएच-707 पर सनैल से हाटकोटी के बीच 12.7 किलोमीटर लंबा मार्ग निर्माणाधीन है। इसका निर्माण नेशनल हाईवे की ओर से करीब 78 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। कुड्डू-पांगला के पास सड़क के किनारे 200 से 250 के पेड़ हैं। इसके अतिरिक्त पुलों के निर्माण में भी कुछ पेड़ रोड़ा बन रहे हैं, जिनको हटाने की फाॅरेस्ट क्लीयरेंस अभी तक नेशनल हाईवे के पास नहीं थी। अब करीब 5.368 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की विधिवत स्वीकृति मिली है। पेड़ों को हटाने की सैद्धांतिक मंजूरी, तो अप्रैल 2024 में मिली गई थी, लेकिन केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से अंतिम स्वीकृति 15 नवंबर को दी गई है। पेड़ों के हटने के बाद ही मार्ग के निर्माण में तेजी आएगी। संवाद
मार्किंग के बाद पेड़ों को काटने का काम होगा शुरू
कार्यकारी वन मंडल अधिकारी रोहड़ू धर्म चंद शर्मा ने बताया कि फाॅरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद सनैल से हाटकोटी के बीच पेड़ों की मार्किंग का कार्य आरंभ कर दिया गया है। पेड़ों की संख्या 200 से अधिक है। मार्किंग के बाद पेड़ों को काटने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
बहुत से भवन सड़क की जद में
नेशनल हाईवे के सहायक अभियंता शिव वर्धन ने बताया कि फाॅरेस्ट क्लीयरेंस मिल गई है। क्लीयरेंस के अभाव में कार्य लटका हुआ था। कुछ पुलों का कार्य भी अधर में था। 31 मार्च तक कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। बहुत से भवन सड़क की जद में आए हैं। अधिकांश लोगों के मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।