{"_id":"68b43e259a91e82f910dd7d2","slug":"nh-5-blocked-for-traffic-in-nathpa-nigulsari-for-the-second-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-142805-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नाथपा, निगुलसरी में दूसरे दिन भी एनएच पांच यातायात के लिए अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नाथपा, निगुलसरी में दूसरे दिन भी एनएच पांच यातायात के लिए अवरुद्ध
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से सड़क बहाली का कार्य रुका
निगुलसरी में रात आठ बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक यातायात बंद
किन्नौर जिले का देश-दुनिया से कटा संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर में भारी बारिश से हजारों लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। जिले के आपदा प्रभावित निगुलसरी और नाथपा में नेशनल हाईवे-पांच बीते दो दिन से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ा है। ऐसे में किन्नौर जिले का देश-दुनिया से संपर्क कटा हुआ है। रविवार को भारी बारिश के कारण सड़क बहाली का कार्य रोक दिया गया। भूस्खलन से चट्टानें गिर रही हैं, इसलिए बहाल नहीं हो पाई। ऐसे में हजारों लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। शनिवार को किन्नौर के नाथपा और निगुलसरी में भारी भूस्खलन होने के कारण एनएच-पांच यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया। ऐसे में जिले की 73 पंचायतों का देश-दुनिया से संपर्क कट गया है। नाथपा के पास शनिवार दोपहर को एनएच के करीब 190 मीटर हिस्से पर चट्टानें और मलबा आ गिरा। इस कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सड़क बहाली का कार्य शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक सड़क बहाली का कार्य चला। इसके बाद बारिश के कारण यहां फिर से भूस्खलन और चट्टानें गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि 60 फीसदी सड़क बहाल कर दी गई थी, लेकिन फिर से शुरू हुए भूस्खलन के कारण सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई है। वहीं, शनिवार दोपहर एक बजे से बंद आपदा प्रभावित निगुलसरी में भारी भूस्खलन के कारण एनएच बाधित हो गया। रविवार सुबह नौ से 11 बजे तक सड़क बहाली का कार्य चला, लेकिन बारिश शुरू हो गई। इस कारण पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने शुरू हो गए। खराब मौसम और खतरे को देखते हुए यहां सड़क बहाली का कार्य रोकना पड़ा। अब सोमवार को ही सड़क बहाली का कार्य शुरू हो पाएगा। वहीं, जिला प्रशासन ने आपदा प्रभावित निगुलसरी क्षेत्र में रात आठ बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। जिला प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कार्यों से ही घर से बाहर निकलने का आह्वान किया है। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि दोपहर बाद तेज बारिश के कारण एनएच को बहाल करने का कार्य रोक दिया है। पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण अभी भी यातायात अवरुद्ध पड़ा है। सोमवार सुबह से एनएच को बहाल करने का कार्य शुरू होगा। निगुलसरी में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रात आठ बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक यातायात करने पर रोक लगाई गई है ताकि किसी भी प्रकार के खतरे से बचा जा सके।