Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   new panchyat

आनी विस क्षेत्र में पंचायतों का विघटन कर बनी नौ नई पंचायतें

Mon, 24 Aug 2020 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। बीते काफी वर्षों से पंचायतों को विघटित कर नई पंचायतें बनाने की मांग आखिर पूरी हो गई। बड़ी पंचायतों में जनसंख्या और अधिक क्षेत्रफल होने के चलते जनता की ओर से बार-बार नई पंचायतों को बनाने की मांग उठ रही थी। सोमवार को नई पंचायतों के विघटन की सूचना जैसे ही जनता के पास पहुंची तो लोगों ने बेहद खुशी जाहिर की। आनी विस क्षेत्र में नौ नई पंचायतें बनाने को लेकर प्रस्ताव संबंधित पंचायतों की ओर से भेजे गए थे। सरकार ने सभी पंचायतों को विघटन करने पर मुहर लगा दी है। पहले आनी विस क्षेत्र में कुल 58 पंचायतें थीं, अब नई पंचायतें बनने के बाद 67 पंचायतें हो जाएंगी। इनमें से विकास खंड आनी में अब 32 के बजाय 37 पंचायतें होंगी, जबकि विकास खंड निरमंड में 26 पंचायतों की जगह 30 पंचायतें होंगी।
विज्ञापन

आनी ब्लॉक में पांच पंचायतों के प्रस्ताव भेजे गए थे। इनमें बखनाओं को विघटित कर आनी सदर बनाई जाएगी, जिसमें आनी, बखनाओं और नम्होंग पंचायत के सटे क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसके अलावा कुंगश को विघटित कर बिनन पंचायत बनेगी। कराणा पंचायत को विघटित कर कराणा-1 बनेगी। बुच्छैर पंचायत को विघटित कर लफाली जबकि खनी को विघटित कर बटाला पंचायत बनेगी। इसी कड़ी में निरमंड ब्लॉक से चार नई पंचायतें बनाने को लेकर प्रस्ताव भेजे गए थे। इन सभी को विघटित कर नई पंचायतें बनाई गई हैं, जिनमें डीम का विघटन कर जवागी, कोट पंचायत की कोटी, पोशना पंचायत से ब्रौ और तुनन पंचायत का विघटन कर जगातखाना नई पंचायत बनेगी। एपीएमसी के चेयरमैन अमर ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नई पंचायतें बनाने के लिए आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed