{"_id":"614a18888ebc3e91ed164248","slug":"nerva-consumers-upset-due-to-power-cuts-warning-of-agitation-said-if-the-problem-is-not-resolved-soon-the-board-will-besiege-the-office-rampur-hp-news-sml3846766193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार बार बिजली गुल होने से नेरवा क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार बार बिजली गुल होने से नेरवा क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
नेरवा। बिजली के अघोषित कटों से नेरवा क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं। इससे गुस्साए लोगों ने बिजली बोर्ड को चेताया है कि अगर जल्द उन्हें बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं की गई तो वह कार्यालय का घेराव करने पर मजबूर हो जाएंगे।
लोगों ने बताया कि आए दिन लगने वाले अघोषित बिजली कटों से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई बार पूरा दिन और रात बिजली गुल रहती है। इससे क्षेत्र के कारोबारियों, छात्रों और गृहिणियां को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। नेरवा में बिजली की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। इससे पहले क्षेत्र के लोग बिजली की समस्या को लेकर वर्ष 2016 और इसके बाद इसी साल छह मार्च को बिजली बोर्ड के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर चुके हैं। इस बार लोगों के प्रदर्शन के दौरान बिजली बोर्ड और ट्रांसमिशन कारपोरेशन के अधिकारियों ने नेरवावासियों को भरोसा दिलवाया था कि नेरवा बाजार में केबल बिछाने का कार्य पंद्रह दिन, नेरवा में निर्माणाधीन 22 केवी सब स्टेशन का निर्माण कार्य 31 मई तक और लास्टाधार में प्रस्तावित 66 केवी सब स्टेशन का कार्य इस साल 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। मगर छह माह का समय बीतने के बावजूद न तो नेरवा में केबल बिछाकर इसे चालू किया गया न ही 22 केवी सब स्टेशन का कार्य चार माह की अतिरिक्त अवधि बीतने पर पूरा हो सका है। इसमें लास्टाधार 66 केवी सब स्टेशन का कार्य प्रगति पर जरूर है। विभाग के इस रवैये को देखकर लोगों को इसके निर्धारित अवधि में पूरा होने को लेकर संशय है। नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबिता तंगड़ाईक, मनोनीत पार्षद अमन सूद, व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा, उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट, सचिव जगत चौहान सहित क्षेत्र के लोगों ने बिजली बोर्ड को चेतावनी दी है कि नेरवा की विद्युत समस्या का शीघ्र निदान किया जाए। नेरवा में 22 केवी सब स्टेशन का निर्माण कार्य 15 अक्टूबर तक पूरा कर इसे चालू नहीं किया गया तो चौपाल नेरवा की जनता सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएगी।
इनसेट
नेरवा में आ रही विद्युत समस्या को ट्रेस कर लिया गया है। खराबी को ठीक कर कल तक समस्या का हल निकाल लिया जाएगा।
चंद्रसेन, अधिशाषी अभियंता, विद्युत मंडल चौपाल
इनसेट
इस साल कोरोना के चलते लॉकडाउन की वजह से नेरवा में बन रहे 22 केवी सब स्टेशन का कार्य करने वाली ठेकेदार की लेबर कार्य छोड़ कर चली गई थी। इस कारण कार्य में विलंब हुआ है। कार्य को फिर से शुरू कर दिया गया है, इसे दस अक्तूबर तक पूरा कर सब स्टेशन को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
लोकेश ठाकुर, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वृत्त शिमला