फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Negi distributed induction cooktops and buckets to 45 poor families.

Rampur Bushahar News: नेगी ने 45 गरीब परिवारों को इंडक्शन और बाल्टियां बांटीं

Tue, 14 Jul 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
मंत्री ने केंद्र सरकार के भेदभावपूर्ण निर्णय पर भाजपा सांसदों की चुप्पी की आलोचना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को निचार उपमंडल के निगुलसरी विश्राम गृह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने जलग्रहण क्षेत्र उपचार योजना के तहत 45 निर्धन परिवारों को इंडक्शन हीटर और प्लास्टिक की बाल्टियां वितरित कीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निर्धन और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में समावेशी समाज के निर्माण और व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से प्रत्येक वर्ग के समान विकास का प्रयास किया जा रहा है। राजस्व मंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार पर प्रदेश के वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा कानून में किए गए बदलावों को गरीब विरोधी बताया। साथ ही कहा कि राजस्व घाटा अनुदान हिमाचल प्रदेश का संवैधानिक अधिकार है और संविधान के अनुच्छेद 275 के तहत मिलने वाले इस अनुदान को समाप्त करने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 45 परिवारों को लाभान्वित किया गया। इनमें तरांडा पंचायत के 30 और चौरा पंचायत के 15 परिवार शामिल थे। सभी लाभार्थी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार हैं, जिन्हें जलग्रहण क्षेत्र उपचार योजना के तहत सहायता प्रदान की गई। इस दौरान मंत्री ने लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed