फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Near Nerwa bus stand, 500 meters of road was left unpaved, people were troubled

Rampur Bushahar News: सीएम आए तो सड़क चकाचक, अब फिर गड्ढे में व्यवस्था

Thu, 04 Jun 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Near Nerwa bus stand, 500 meters of road was left unpaved, people were troubled
लोनिवि ने नेरवा बस अड्डे के समीप कच्ची छोड़ दी 500 मीटर सड़क। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट :
विज्ञापन

नेरवा बस अड्डे के पास 500 मीटर सड़क कच्ची छोड़ी, लोग परेशान
सड़क पर न मेटलिंग और न टारिंग, जल निकासी नालियां भी नहीं बनाई हैं

नेरवा (रोहड़ू)। सीएम आए तो सड़क चकाचक कर दी। हफ्ते अब फिर व्यवस्था गड्ढे में है। बारिश ने अव्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बीते सप्ताह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नेरवा आए थे। उनका काफिला शवाला हेलीपैड से वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के लिए नेरवा-तरषाणु-कीरी-रुस्लाह से गुजरा था। उससे पहले लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क के गड्ढों में मिट्टी डालकर और पानी का छिड़काव कर दुर्दशा को छिपा दिया। अब लगातार बारिश से मिट्टी बह गई है। सड़क की स्थिति फिर से जस की तस हो गई है। इस सड़क का 500 मीटर का हिस्सा नेरवा बस अड्डे के पास कच्चा छोड़ दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेरवा-तरषाणु-कीरी-रुस्लाह मार्ग का यह हिस्सा पिछले वर्ष से बिना मेटलिंग और टारिंग के है। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी लोगों पर भारी पड़ रही है। हल्की बारिश में भी सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। विभाग ने पानी की निकासी के लिए नालियां भी नहीं बनाई हैं, जिससे पानी सड़क पर बहता रहता है। इस सड़क के आसपास नेरवा की लगभग एक चौथाई आबादी रहती है। सैकड़ों बच्चे प्रतिदिन इसी मार्ग से शिक्षण संस्थानों में जाते हैं। बस पकड़ने या सरकारी कार्यालयों में काम के लिए आने वाले लोग भी इसी सड़क का उपयोग करते हैं। वाहनों के टायरों से उड़ने वाला कीचड़ अक्सर स्कूली बच्चों और राहगीरों के कपड़ों पर गिर जाता है।




विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

बस अड्डे के पास रहने वाले सुरेंद्र सिंह राठौर, बिट्टू ओकटा, राम कुमार, पवन कुमार और सुनील पाल सहित अन्य निवासियों ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और इस अव्यवस्था पर चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सड़क की मेटलिंग, टारिंग और नालियां बनाने के लिए अभी बजट उपलब्ध नहीं है। बजट मिलते ही सड़क का रखरखाव करवा दिया जाएगा। - सुनील शर्मा,
सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग नेरवा उपमंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article