{"_id":"633c760d491fd3023e301afb","slug":"navmi-celebredted-in-rampur-rampur-hp-news-sml4239033148","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता के जयकारों से गूंजे माता के मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता के जयकारों से गूंजे माता के मंदिर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नवमी पर्व पर रामपुर के मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। इस दौरान मां भीमाकाली माता मंदिर सराहन, माता श्राईकोटी और रामपुर के मां महालक्ष्मी महिष मर्दिनी माता मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया था। नवमी पर्व पर मंदिरों में विशेष पूजा पाठ का आयोजन भी किया गया। 12/20 क्षेत्र की आराध्य माता श्राईकोटी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली। यहां दूर-दूर से माता के दर्शनों को भक्त पहुंचे थे। रामपुर के खोपड़ी स्थित माता महालक्ष्मी महिषमर्दिनी मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।
मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और माता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी की ओर से भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। महिष मर्दिनी माता मंदिर के पुजारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि नवमी पर मंदिर में भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए थे।