फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   navan team win pashad cricket turnament

नावण ने चाटी को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Wed, 16 Feb 2022 06:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के पशाड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर नावण टीम के नाम रही। पशाड़ा खेल मैदान में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में सांसद प्रतिभा सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। उनके साथ विधायक नंदलाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

युवक मंडल सचिव भूपेश शंाटी ने कहा कि प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला नावण और चाटी टीम के बीच खेला गया। इसमें चाटी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 157 रन बनाए, जिसमें राजन ने शानदार 70 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी नावण की टीम की ओर से बंटी ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 80 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

बंटी को प्रतियोगिता का प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कुश, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैप्पी और हर्ष को उभरता खिलाड़ी चुना गया। मुख्यातिथि प्रतिभा सिंह ने प्रतियोगिता की विजेता टीम को 66,666 रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 33,333 रुपये व ट्रॉफी से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवयुवक मंडल पशाड़ा की ओर से आयोजित स्व. वीरभद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न इलाकों की 64 टीमों ने दमखम दिखाया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष निशू चौहान, विकास, निखिल, रविंद्र, अशोक, पृथ्वीराज, आकाश, अजय, शिशु पाल, रवि, अक्षय, ऋतिक, हर्ष, संतोष, वंश, साहिल और तरुण सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed