फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nature park in sarahan

1 करोड़ 35 लाख से सराहन में जल्द बनेगा नेचर पार्क

Wed, 17 Jul 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के प्रमुख पर्यटन स्थल सराहन में पर्यटकों की सुविधा के लिए वन विभाग की ओर से एक करोड़ 35 लाख रुपये खर्च कर नेचर पार्क का निर्माण किया जा रहा है। वन विभाग ने लक्ष्य रखा है कि इस साल के अंत तक इस नेचर पार्क का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा जिससे पर्यटकों को इसकी सुविधा मिल सके। इस नेचर पार्क में पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग, चिल्ड्रन पार्क, पर्यटकों के लिए वॉकिंग चेयर की सुविधा और मनोरंजन की सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

पर्यटन स्थल सराहन में मां भीमाकाली का मंदिर और कई रमणीय स्थल होने के कारण हर साल देश और विदेशों से हजारों पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। इस नेचर पार्क के बनने से पर्यटकों को नेचर पार्क में सैर करने का मौका मिलेगा और सराहन क्षेत्र में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। सराहन क्षेत्र में वन विभाग ने नेचर पार्क का निर्माण पिछले साल से शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य अरण्यपाल रामपुर वन वृत्त अनिल ठाकुर ने बताया कि नेचर पार्क के निर्माण के लिए एक करोड़ 35 लाख का प्रोजेक्ट तैयार करने की योजना है। इस प्रोजेक्ट के तहत अभी तक वन विभाग ने 70 लाख तक की राशि खर्च करके प्रवेशद्वार, पार्क की चारों ओर से फेंसिंग, पुरुष और महिलाओं के लिए शौचालय और अन्य सुविधाओं का निर्माण कर दिया है। विभाग को वर्ष 2017-18 को 20 लाख और 2018-19 को 50 लाख बजट मिला था। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द शेष राशि भी आ जाएगी और इस साल के अंत तक नेचर पार्क को तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed