Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   National Wild Student Conference concludes; participants honored

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में हिमालयी जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

Wed, 18 Nov 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
National Wild Student Conference concludes; participants honored
रामपुर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय वाइल्ड छात्र सम्मेलन के दौरान उप​स्थित विद्या​र्थि
. राष्ट्रीय वाइल्ड छात्र सम्मेलन संपन्न, प्रतिभागियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

. सम्मेलन में प्रस्तुतियों और पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीखी शोध की बारीकियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय वाइल्ड छात्र सम्मेलन का बुधवार को समापन हो गया। सम्मेलन के दूसरे दिन कार्यशाला, विशेषज्ञ व्याख्यान, शोध प्रस्तुतियों, पोस्टर प्रदर्शनी और रचनात्मक वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को हिमालयी जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर जानकारी दी। सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञ प्रमिति नेगी ने हिमालय के बारे में लिखना विषय पर कार्यशाला आयोजित कर शोध और परियोजना लेखन की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत करवाया। उन्होंने पश्चिमी हिमालय में भूमि उपयोग के पक्षी समुदायों पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की। अमल के व्यास ने आर स्टूडियो सॉफ्टवेयर के उपयोग, हेमंत सिंह ने परागणकर्ताओं की गतिविधियों, पराग स्थानांतरण और साहिल ठाकुर ने पहाड़ों से शहरों तक विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। योगेश शर्मा ने जलवायु परिवर्तन और परिदृश्य की गतिशीलता पर अपने विचार साझा किए। दोपहर के सत्र में डॉ. प्रीति सैर्यन ने वैज्ञानिक अनुसंधान में परिकल्पना, पूर्वानुमान और प्रयोगों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर कार्यशाला आयोजित की। मनजोत कौर और तंजिन छोवी ने वन्यजीव निगरानी, वन्यजीव आबादी के आकलन की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। इस दौरान आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी और विद्यार्थियों की रचनात्मक वैज्ञानिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। दो दिवसीय सम्मेलन ने विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से संवाद करने, शोध की नवीन तकनीकों को समझने, हिमालयी पर्यावरण और जैव विविधता संरक्षण के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। सर्याण विज्ञान फाउंडेशन की निदेशक डॉ. प्रीति नेगी ने सम्मेलन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने सम्मेलन के सफल आयोजन और समापन पर आयोजकों, संयोजकों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने इस प्रकार के अकादमिक आयोजनों को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, शोध अभिरुचि और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण बताया। सम्मेलन का आयोजन संयोजक डॉ. अनुराधा नेगी कनैन के समन्वय में किया गया। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष लोकराज ठाकुर, सदस्य ज्योति लाल साहनी, ओएसए अध्यक्ष राजेश गुप्ता और सह-संयोजक डॉ. आशा गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article