{"_id":"696a2e5b6cb7f71f6d0f0396","slug":"national-voters-day-to-be-celebrated-on-january-25-in-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-152368-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बताया जाएगा मतदान का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बताया जाएगा मतदान का महत्व
विज्ञापन
रिकांगपिओ में 25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। रिकांगपिओ के बचत भवन में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों को मतदान का महत्व बताया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अमित कलथाईक ने मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि इस दिवस का मकसद युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना है, ताकि स्थिर सरकार का निर्माण संभव हो सके और समावेशी विकास को बढ़ावा मिल सके। अमित कलथाईक ने बताया कि मतदान दिवस के अवसर पर नए मतदाताओं को वोटर कार्ड भी वितरित किए जाएंगे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया जाएगा, ताकि मतदान के दिन लोग वोट डालने का महत्व समझ सकें और प्रदेश में मतदान प्रतिशतता में वृद्धि दर्ज हो सके। इस मौके पर निर्वाचन कानूनगो प्रशांत चड्डा, प्रधानाचार्य शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान कुलदीप सिंह नेगी, अधीक्षक निर्वाचन कार्यालय जीआर सक्सेना, जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।