फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   National Highway 5 remained blocked for 11 hours at Nigulsari

Rampur Bushahar News: निगुलसरी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच 11 घंटे तक रहा अवरुद्ध

Thu, 06 Aug 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
सुबह 6:30 पहाड़ से गिरे पत्थर, शाम 5:30 बजे हाईवे बहाल हुआ
विज्ञापन


. सोल्डिंग-चौरा वैकल्पिक मार्ग से चलता रहा यातायात, जाम ने परेशान किए यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर के निगुलसरी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच (एनएच-5) 11 घंटे तक अवरुद्ध रहा। सुबह करीब 6:30 पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा एनएच पर गिरा। शाम करीब 5:30 बजे हाईवे को बहाल करने सफलता मिली। सुबह सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही एनएच को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया था। हालांकि, पहाड़ से पत्थरों के लगातार गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को इसे खोलने में समय लगा। एनएचएआई के मशीनरी और मजदूरों ने जान की परवाह किए बगैर करीब 11 घंटे की कड़ी मशक्कत की। इसके बाद मार्ग को शाम साढ़े पांच बजे बहाल कर दिया गया। हालांकि, हाईवे के बंद रहने के दौरान सोल्डिंग-चौरा वैकल्पिक मार्ग पर बसों सहित अन्य गाड़ियों की आवाजाही होती रही है लेकिन इस तंग मार्ग पर दिन भर जाम की समस्या बनी, जिससे वाहन सवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उधर, एनएचएआई के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने बताया कि बड़े-बड़े पत्थरों के गिरने से मार्ग खोलने में कुछ वक्त लगा। अब बड़े और छोटे दोनों तरह के वाहनों के लिए आवाजाही बहाल हो गई है। जिला किन्नौर से रामपुर और शिमला की ओर वाहनों की सीधी आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed