फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   national highiway clear for transportation

नारकंडा में एनएच पांच यातायात के लिए बहाल, 305 अभी भी बंद

Wed, 12 Jan 2022 06:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
national highiway clear for transportation
बुधवार को नारकंडा में एनएच पांच यातायात के लिए हुआ बहाल। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब तक लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। बर्फबारी से दो दर्जन से अधिक सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इस कारण हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। लोग बर्फ में पैदल सफर करने को मजबूर हैं। बर्फबारी से बाधित एनएच पांच नारकंडा में बुधवार को यातायात के लिए बहाल हो गया है। एनएच-305 जलोड़ी जोत में भारी बर्फबारी से बाधित है। वहीं दर्जनों ग्रामीण रूटों पर संभावित स्थानों पर ही निगम की बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को हुई भारी बर्फबारी के कारण रामपुर और आउटर सिराज के ऊंचाई वाले इलाकों में अभी भी जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बर्फ के कारण अधिकतर ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। रामपुर उपमंडल की 70 सड़कों में से अभी दो दर्जन सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जिन्हें बहाल करने में लोक निर्माण विभाग युद्धस्तर पर जुटा हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को उपमंडल के टिक्कर खमाडी, रामपुर रोहडू़, जघोरी, थड़ा, भगावट रूट पर निगम की बसों को संभावित स्थानों तक भेजा गया, वहीं अन्य ग्रामीण रूटों पर भी जहां तक संभव है, वहां तक बसों को भेजा जा रहा है। मंगलवार को यातायात के लिए बाधित हुआ नेशनल हाईवे-पांच बुधवार दोपहर तक यातायात के लिए बहाल हो गया। अब रामपुर से शिमला की ओर निगम की बसों की सीधी आवाजाही हो रही है। वहीं जलोड़ी जोत में भारी बर्फबारी के कारण जिला मुख्यालय कुल्लू का संपर्क कटा हुआ है। निरमंड और आनी क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए वाया मंडी होकर अतिरिक्त सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। आनी उपमंडल के अधिकतर ग्रामीण रूटों पर बर्फ और फिसलन के कारण वाहनों की आवाजाही खतरों भरी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग रामपुर के एक्सईएन रजनीश बहल ने बताया कि बर्फ के कारण अभी भी उपमंडल की दो दर्जन से अधिक सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। विभाग की मशीनें और मजदूर सड़कें बहाल करने में जुटे हुए हैं।

उधर, परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भागचंद ने बताया कि बुधवार को नेशनल हाईव- पांच नारकंडा में बहाल हो गया है, जबकि थड़ा, जघोरी, टिक्कर खमाडी, रोहड़ू और कुल्लू की ओर निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई है। अधिकतर ग्रामीण रूटों पर संभावित स्थानों तक ही निगम की बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed