फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nathpa's headman accuses the Congress government of stalling development work.

Rampur Bushahar News: नाथपा के प्रधान ने कांग्रेस सरकार पर लगाए विकास कार्य रोकने के आरोप

Mon, 17 Nov 2025 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर की नाथपा पंचायत के निर्विरोध चुने गए प्रधान आरपी नेगी युल्लाम ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधान आरपी युल्लाम ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के जनप्रतिनिधि नाथपा पंचायत में विकास कार्यों को रोकने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव के पांच वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन उनके कार्यकाल में विकास कार्य पूरी तरह बाधित रहे। इस कारण वह अपने प्रदर्शन को असफल मानते हैं। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये का बजट उपलब्ध करवाया जाता था, लेकिन सरकार बदलने के बाद नाथपा पंचायत में सभी विकास कार्य ठप पड़ गए या जानबूझकर रोके जा रहे हैं। शासन, प्रशासन और विभागों को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद पंचायत की समस्याओं को अनदेखा किया गया। यहां तक कि मनरेगा के कार्य भी पूरी तरह ठप पड़ चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article