Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Narendra Singh Chhinta appointed State Convener of Rudrasena

Rampur Bushahar News: नरेंद्र सिंह छिंटा रुद्रसेना का प्रदेश संयोजक नियुक्त

Fri, 12 Jun 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
बैठक में सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। रुद्रसेना देवभूमि हिमाचल प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नेरवा में हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। नरेंद्र सिंह छिंटा को रुद्रसेना का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। बैठक रुद्रसेना अध्यक्ष राकेश उत्तराखंडी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जोगीराम चौहान को प्रदेश संरक्षक और भानु प्रताप सिंह राणा को प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया। आचार्य भारद्वाज को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। इनके अलावा होशियार सिंह मांटा शिमला रीजन अध्यक्ष और बीसी भारती प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। प्रदेश कार्यकारिणी में 20 सदस्यों को भी शामिल किया गया। इनमें श्याम ठाकुर, देवेंद्र मांटा, नरेंद्र शर्मा, हरि रांटा, प्रेम झाक्टा और परम सिंह चौहान प्रमुख हैं। गीता राम शर्मा, रवि कुमार, गगन शर्मा, अशोक शर्मा और दौलत शर्मा भी मनोनीत किए गए। देवी राम, गुलाब सिंह ठाकुर, सुकमा पाल शर्मा, भगत राम चौहान, केवल राम शर्मा, विक्रम सिंह देवल और सिद्धार्थ तोमर भी कार्यकारिणी का हिस्सा बने। बैठक में प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक और सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। हिमाचल प्रदेश में आने वाले सभी बाहरी व्यक्तियों का प्रभावी पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने की मांग की गई। पिछले वर्षों में प्रदेश में बसे लोगों के दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष समिति गठित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। सरकारी और वन भूमि पर हुए अवैध कब्जों की पहचान कर कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। भूमि खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों की पारदर्शी जांच और अवैध लेन-देन पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। रुद्रसेना ने प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक समरसता और जनसांख्यिकीय संतुलन की रक्षा पर बल दिया। सरकार से आवश्यक संवैधानिक और कानूनी उपायों पर विचार करने का आग्रह किया गया। बैठक में जनसंख्या नियंत्रण संबंधी प्रभावी कानून बनाने की भी मांग की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिमला मोहन लाल सूर्यवंशी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article