{"_id":"60f1b90d8ebc3e54676950b7","slug":"narendra-bragta-s-dream-came-true-today-chief-minister-historic-to-get-two-sdm-offices-together-for-jubbal-kotkhai-rampur-hp-news-sml377140652","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नरेंद्र बरागटा का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नरेंद्र बरागटा का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल-कोटखाई को अलग-अलग एसडीएम कार्यालय देकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। जुब्बल-कोटखाई एकमात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र है, जहां पर अपना उपमंडल कार्यालय तक नहीं है। आधे विधानसभा क्षेत्र को रोहड़ू उपमंडल व आधे को ठियोग उपमंडल में शामिल किया गया है। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की भोगौलिक परिस्थिति के देखते हुए मुख्यमंत्री ने दो एसडीएम कार्यालय क्षेत्र को एक साथ दिए हैं।
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र ने दो मुख्यमंत्री प्रदेश को दिए। पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जुब्बल-कोटखाई से विधायक रहे। लेकिन विधानसभा क्षेत्र आज तक तक उपमंडल के बिना चलता रहा। जुब्बल क्षेत्र की पंचायतें रोहड़ू उपमंडल में व कोटखाई क्षेत्र की पंचायतें ठियोग उपमंडल में शामिल हैं। उपमंडल कार्यालय की मांग लंबे समय से चल रही थी। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री ने एक साथ दो एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा कर जुब्बल-काटेखाई को उपचुनाव में साधने का प्रयास किया है।
खड़ापत्थर में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा द्वारा दिए गए पत्र को सभा स्थल पर दिखाते हुए कहा कि स्वर्गवास से कुछ माह पहले नरेंद्र बरागटा ने उन्हें पत्र सौंपकर जुब्बल-कोटखाई में अलग-अलग एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग रखी थी।
विज्ञापन
इसलिए जुब्बल-कोटखाई के एसडीएम कार्यालय नरेंद्र बरागटा को एक श्रद्धांजलि है। आज उनका सपना साकार हुआ है। आज वह स्वयं होते तो काफी खुश होते।