फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nankhari Congress workers met the Public Works Minister

Rampur Bushahar News: लोक निर्माण मंत्री से मिला ननखड़ी के कांग्रेस कार्यकर्ता

Wed, 31 Dec 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Nankhari Congress workers met the Public Works Minister
लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से शिमला में मिला ननखड़ी क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल। स
लंदन में मिले सम्मान पर दी मंत्री को बधाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को लंदन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में ग्लोबल यूथ आइकॉन लीडर ऑफ वर्ल्ड पुरस्कार मिलने पर ननखड़ी के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। इस उपलब्धि पर जिला परिषद सदस्य हुकम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शिमला में मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मंत्री विक्रमादित्य सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाले के प्रयासों के चलते मिला है। यह रामपुर क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष गर्व का विषय है कि इस क्षेत्र से जुड़े एक जननेता ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर जाहु पंचायत पूर्व उप प्रधान कुलदीप ठाकुर, सुदेश कायथ, अशोक मेहता, जोगिंदर खुंद, राजीव नेगी, बीडीसी सदस्य कम्पा ठाकुर, जसवीर ठाकुर, कीडू राम, विवेक मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article