फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Naman Bhaik and Aarushi Palsara were chosen as Students of the Year

Rampur Bushahar News: नमन भैक और आरुषि पालसरा चुने स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Tue, 30 Dec 2025 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Naman Bhaik and Aarushi Palsara were chosen as Students of the Year
मझेवटी स्कूल के वार्षिक समारोह में पुरस्कृत हुए मेधावी मुख्यातिथि के साथ। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
मझेवटी स्कूल में मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझेवटी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में जिलाध्यक्ष एनपीएसईए एवं प्रदेश मुख्य वक्ता अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुशाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यवाहक प्रधानाचार्य किरण ठाकुर ने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान अतिथियों ने प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया। नमन भैक और आरुषि पालसरा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया। यमुना हाउस को बेस्ट हाउस के खिताब से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। छात्र-छात्राओं ने एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य करके दर्शकों का मन मोहा। कई छात्र- छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत करके लोगों को जागरूक किया। पर्यावरण, पेड़ की अंधाधुंध कटाई से हानि, देशभक्तों की वीरता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे संदेश संगीत और नाटक के माध्यम से दिए। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। शिक्षकों को बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देनी चाहिए। जिस तरह स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ऐसे में लगता है कि शिक्षक और छात्र कड़ी मेहनत करते हैं। शिक्षा के साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधि समय पर होते रहनी चाहिए। इस मौके पर होशियार सिंह मेहता, ऊषा गुप्ता, संतोष खोश, अशवनी शर्मा, बुद्धि सिंह नेगी, लाजवंती, तारा चंद, प्रेम देव शर्मा, यशपाल वर्मा, विनोद पालसरा, अनिता, मूल चंद, प्रीतम, कैलाश भलूनी, कुशल शर्मा और संजीव नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed