{"_id":"69ecc1ee50f2f07183090d17","slug":"nagan-shwad-road-is-full-of-potholes-making-the-journey-life-threatening-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-158876-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नगान–श्वाड सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, जानलेवा बना सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नगान–श्वाड सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, जानलेवा बना सफर
विज्ञापन
आठ किलोमीटर लंबी सड़क पर एक दर्जन पंचायतों को झेलनी पड़ रही परेशानी
स्कूली बच्चे, मरीज, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं की बढ़ीं दुश्वारियां
15 मिनट में तय होने वाले सफर के लिए लग रहा एक घंटा
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। नगान–श्वाड सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। करीब आठ किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर गड्ढों का जाल बिछा हुआ है। इससे वाहन चालकों का सफर मुश्किल बन गया है। स्थिति यह है कि पहले 15 मिनट में तय होने वाला सफर अब एक घंटे तक खिंच रहा है।
सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहनों में खराबी की समस्या बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन इसके सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सड़क आनी खंड की रघुपुर और जांजा क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायतों के लोगों के लिए अहम मार्ग है। साथ ही मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के लोग भी इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। खराब हालत के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एपीएमसी के पूर्व अध्यक्ष अमर ठाकुर ने सड़क की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी दुर्दशा पहले कभी नहीं देखी गई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द गड्ढे भरने और मार्ग की मरम्मत करने की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष ने बताया कि सड़क के 6 से 12 किलोमीटर हिस्से में एएमपी (टारिंग) का कार्य अवार्ड हो चुका है, लेकिन बिटुमेन और इमल्शन की बढ़ती कीमतों के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है।