फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NA

Rampur Bushahar News: 16 मेडल जीतकर नाथपा झाकड़ी अव्वल

Sun, 05 Feb 2023 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
एनजेएचपीएस की अंतर परियोजना खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
विज्ञापन

9 मेडल जीतकर रामपुर परियोजना ने दूसरा स्थान किया हासिल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन की 35वीं वर्षगांठ पर रविवार को खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों के लिए प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिताओं सहित कर्मचारियों के लिए रन फॉर यूनिटी जैसे कार्यक्रमों के साथ-साथ अंतर इकाई खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण में आयोजित प्रतियोगिताओं में झाकड़ी ने विभिन्न खेलों में 16 मेडल जीतकर पहला स्थान हासिल किया है। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर 400 मीटर दौड़, शॉटपुट, लंबीकूद जैसी खेले हुई। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि परियोजना प्रमुख एवं कार्यपालक निदेशक रवि चंद्र नेगी ने शिरकत की। एसजेवीएन के झंडे को फहराकर राष्ट्रगान और एसजेवीएन गीत से कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद मुख्यातिथि ने मार्चपास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम के आरंभ में झाकड़ी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किन्नौरी एवं कुल्लूवी नाटी की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक मानव संसाधन प्रवीन सिंह नेगी और सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। अंतर परियोजना खेल प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 5 स्वर्ण, 5 कांस्य और 6 रजत मेडल जीतकर नाथपा झाकड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। चार स्वर्ण, 2 कांस्य और 3 रजत मेडल के साथ रामपुर परियोजना द्वितीय स्थान पर रही। लूहरी चरण.1-2, सुन्नी डैम, जंगी थोपान, 1 स्वर्ण, 3 कांस्य और 2 रजत मेडल जीतकर तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed