फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NA

Rampur Bushahar News: चौपाल के मड़ावग में आग लगने से तीन मंजिला मकान राख

Wed, 25 Jan 2023 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाकर आसपास के मकानों को बचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत मड़ावग बाजार से सटे एक तीन मंजिला मकान में मंगलवार आधी रात को आग लगने का मामला सामने आया है। अग्निकांड में मकान पूरी तरह से जल गया है। गनीमत रही कि मकान में कोई नहीं रहता था लेकिन इससे आसपास के मकानों में आग फैलने का खतरा बना हुआ था। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और गांव के अन्य घरों में आग लगने के खतरे को टाला। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार लकड़ी के इस मकान में कुछ वर्षों तक एक निजी स्कूल संचालित होता था लेकिन अब मकान स्कूल संचालक ने खाली करवा दिया था। स्कूल को यहां से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया था। मंगलवार रात करीब 11:50 बजे अचानक मकान में आग लगने की घटना सामने आई। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग चौपाल को दी गई। दमकल विभाग की टीम पहुंची लेकिन उस समय तक मकान पूरी तरह से जल चुका था। इसके साथ ही आसपास के मकानों में आग फैलने का खतरा बना हुआ था। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाकर आसपास की करोड़ों की संपत्ति को बचाने में कामयाबी हासिल की। अग्निशमन विभाग की टीम में इंचार्ज नारायण सिंह, राजेश कुमार, रमाकांत, भाग सिंह, नितीश चौहान और अनिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed