फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Murder incident took place in Sarahan, accused arrested

Rampur Bushahar News: पहले साथ पी शराब फिर छोटे ने बड़े भाई की कर दी हत्या

Tue, 31 Mar 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
सराहन में हुई हत्या की वारदात, आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
एक साथ शराब पीने के बाद छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी। यह वारदात झाकड़ी थाना के तहत सराहन क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि राई खड्ड के पास श्मशानघाट में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच में व्यक्ति मृत पाया गया। उसकी पहचान रामपुर के सराहन गांव निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ काकू (35) के रूप में हुई। मृतक के शरीर और मुंह आदि के पास गंभीर चोटें पाई गईं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। एसएफएसएल विशेषज्ञों ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रारंभिक संदेह मृतक के छोटे भाई 34 वर्षीय विक्रम पर हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने अपने भाई के साथ बैठकर पहले शराब का सेवन किया। बाद में पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा है। इस घटना ने लोगों को गहरी सोच में डाल दिया है कि कैसे कोई भाई अपने भाई की हत्या को अंजाम दे सकता है। क्षेत्र में इस तरह की हत्या का यह पहला मामला है। उधर, एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed